Ranchi News: झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र की सरकार चल रही है- संजय सेठ

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र की सरकार चल रही है- संजय सेठ
Published : May 6, 2024, 6:10 pm IST
Updated : May 6, 2024, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Sanjay Seth said, In Jharkhand a Government of plunder in the name of democracy news
Sanjay Seth said, In Jharkhand a Government of plunder in the name of democracy news

नरेंद्र मोदी गरीब के मसीहा है जिन्होंने अभी तक 25 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया- संजय सेठ

Ranchi News In Hindi: झारखंड, रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा आज जिस प्रकार इंडिया गठबंधन के सरकार के एक मंत्री के आप्त सचिव के घर से जिस तरह रुपए बरामद हुए हैं यह झारखंड को फिर से शर्मसार किया है। झारखंड के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है झारखंड के मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में जेल में है। उनके अधिकारी मनी लांड्री के केस में जेल में है। आज उनके मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के यहां 30 करोड़ से अधिक नकदी बरामद होती है।

सेठ ने कहा झारखंड इकलौता राज्य है जहां भ्रष्टाचार की सालगिरह मनाई जाती है 2 साल पहले आज ही के दिन देश ने  भ्रष्टाचार की पूजा देखा था आज देश भ्रष्टाचार का आलम देख रहा है। झारखंड में लूट तंत्र की सरकार चल रही है झारखंड की सरकार ने यहां की गरीब जनता की जमीन लूटी, उनका हक छीना, सेना की जमीन लूटी, यहां के खनिज संपदा को लूट और तो और यहां के बालू तक को लूट कर अपनी तिजोरी भर ली वही एक और नरेंद्र मोदी गरीब के मसीहा है जिन्होंने अभी तक 25 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया।

इसलिए झारखंड को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र चल रहा है इंडिया गठबंधन ने राज्य की ऐसी हालत कर दी है कि हम विकास, रोजगार ,और भ्रष्टाचार ,मिटाने की कल्पना भी नहीं कर सकते।

सांसद सेठ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और मंत्री आलमगीर आलम को अभिलंब गिरफ्तार किया जाए। झारखंड की  जनता ने  इनके चाल चरित्र और चेहरा को देख लिया है। इस लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में झारखंड की जनता इन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी जिन्होंने झारखंड को पूरे देश में बदनाम करने का काम किया है।

(For more news apart from Sanjay Seth said, In Jharkhand a Government of plunder in the name of democracy news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM