Ranchi News: यह आम चुनाव नहीं बल्कि देश के संविधान बचाने का चुनाव- डॉ महतो

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: यह आम चुनाव नहीं बल्कि देश के संविधान बचाने का चुनाव- डॉ महतो
Published : May 8, 2024, 5:45 pm IST
Updated : May 8, 2024, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Dr. Mahato said, not a general election but election to save constitution news in hindi
Dr. Mahato said, not a general election but election to save constitution news in hindi

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि देश की राजनीतिक स्थिति भयावह है ।

Ranchi News In Hindi: रांची जिला कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक रांची लोकसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारी हेतु कांग्रेस भवन, रांची में जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे। इस बैठक में रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से जिला पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि देश की राजनीतिक स्थिति भयावह है । यह सिर्फ एक आम चुनाव नहीं बल्कि देश के संविधान बचाने का चुनाव है, देश की सामाजिक समरसता को बचाए रखने का चुनाव है। इसीलिए सभी नेताओं को गाँव-गाँव जाकर कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय एवं पच्चीस गारंटी से संबंधित कार्ड को प्रत्येक घर तक पहुंचाना होगा।

बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिये। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि रांची लोकसभा में इंडिया गठबंधन की जीत हर हाल में सुनिश्चित करनी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोध कांत सहाय ने अपने विचार रखते हुए सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र के स्थापित नेता हैं। आप इस चुनावी युद्ध में जोर-शोर से लग जाईए ।देश को बचाने के लिए कांग्रेस के एक-एक नेता को पंचायत एवं बूथ स्तर पर जनसम्पर्क अभियान चलाकर जनता को जागरूक करना होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  प्रदीप तुलस्यान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब चुनाव में समय बहुत कम है। हम सबको पूरी ताकत झोंक देनी है ताकि लोकसभा की जीत सुनिश्चित हो। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. इलियास मजीद ने किया।

आज की इस बैठक को दीपा उरांव,जसीम अंसारी, राजेंद्र सिंह मुंडा, सुधा देवी ,अर्चना मिश्रा, नागेश्वर महतो, महताब आलम ,गौरीशंकर महतो, मदन मोहन मिश्रा,मीनू सिंह, चंदन बैठा ,रश्मि पिंगुआ, सुनील उरांव ,रमेश पांडे ,जफर इमाम, रीता चौधरी ,माधो कच्छप, रफीक खान, रामदेव सिंह,जफर इमाम,जगदीश चंद्र महतो,मिथलेश तिवारी, बिनोद साहू, मिथलेश मुण्डा आदि नेताओं ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष शहीद अहमद ने किया।

बैठक में शिवनारायण महतो, अब्दुस सलाम, लालचंद सोनी, एनुल हक, विनिता देवी,दशरथ महतो, फिरोज आलम, देव कुमार महतो, भीम सिंह, हुसैन अंसारी, मनोज लकड़ा, गुलजार अहमद, अशफाक आलम सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

(For more news apart from Dr. Mahato said, not a general election but election to save constitution news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM