Jharkhand News: पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत - संजय सेठ

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत- संजय सेठ
Published : Jul 24, 2024, 6:24 pm IST
Updated : Jul 24, 2024, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand is rich in traditional skills, it needs to be encouraged news in hindi
Jharkhand is rich in traditional skills, it needs to be encouraged news in hindi

रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें- संजय सेठ

Jharkhand News In Hindi: रांची, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  जयन्त चौधरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान  सेठ ने रांची सहित पूरे झारखंड में चल रही कौशल विकास की परियोजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि रांची सहित झारखंड में आदिवासी बहुल कई क्षेत्र हैं। कई समूह हैं, जिनके पास पारंपरिक कौशल है। इस मामले में झारखंड बहुत समृद्ध राज्य है। उस कौशल का व्यापक उपयोग हो। उसे स्वरोजगार से जोड़ा जाए, इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

सेठ ने केंद्रीय मंत्री को यह भी सुझाव दिया की झारखंड की कई विधाओं को हम कौशल विकास से जोड़ सकते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से नई पीढ़ी को हुनरमंद बना सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव आयोजित करने का सुझाव दिया।

ताकि इस क्षेत्र के प्रति भी लोगों का रुझान बड़े। इस दौरान कौशल विकास हेतु जनजागरुकता के किए विशेष कौशल रथ का शुभारंभ करने से संबंधित विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई।

(For More News Apart from Jharkhand is rich in traditional skills, it needs to be encouraged News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM