झारखंड: माओवादियों ने निजी कंपनी के कर्मचारियों से की मारपीट, छह वाहनों को लगाई आग

खबरे |

खबरे |

झारखंड: माओवादियों ने निजी कंपनी के कर्मचारियों से की मारपीट, छह वाहनों को लगाई आग
Published : Aug 24, 2023, 1:35 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Maoists beat up private company employees, set six vehicles on fire
Jharkhand: Maoists beat up private company employees, set six vehicles on fire

राजधानी रांची से लगभग 220 किलोमीटर दूर छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्दिया घाटी इलाके में हुई।

मेदिनीनगर (झारखंड) : झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने एक निजी सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों पर हमला किया और कम से कम छह वाहनों को आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को राजधानी रांची से लगभग 220 किलोमीटर दूर छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्दिया घाटी इलाके में हुई।

छतरपुर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि करीब 15 नक्सली सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की।उन्होंने कहा, "माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे ट्रकों सहित छह वाहनों को भी आग लगा दी।" अधिकारी को संदेह है कि माओवादियों ने 'लेवी' के लिये निर्माण स्थल पर हमला किया। उन्होंने बताया, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और अपराध में शामिल माओवादियों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।"

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM