छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 10 जवान शहीद

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 10 जवान शहीद
Published : Apr 26, 2023, 4:16 pm IST
Updated : Apr 26, 2023, 5:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Naxalites blasted landmine, 10 soldiers martyred, driver also died
Naxalites blasted landmine, 10 soldiers martyred, driver also died

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की खबर सामने आई है. ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। उनके अलावा उनके वाहन का चालक भी शहीद हो गया है. उनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षाबलों को रेस्क्यू करने जा रही थी. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया।

बता दें कि हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था। इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की मृत्यु हुई है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले पर दुख जताते हुए कहा है कि शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर संभव मदद करने की बात कही है.
 

 घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM