झारखंड : तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को रौंदा, चार की मौत

खबरे |

खबरे |

झारखंड : तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को रौंदा, चार की मौत
Published : Jan 27, 2023, 4:44 pm IST
Updated : Jan 27, 2023, 4:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Speeding vehicle ran over people, four died
Jharkhand: Speeding vehicle ran over people, four died

इस घटना से क्रोधित आसपास के ग्रामीणों ने चालक की भी जमकर पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया.

मेदिनीनगर (झारखंड) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के भंगिया मोड़ के तेज रफ्तार एक वाहन पांच लोगों को रौंदने के बाद पलट गया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम की है और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई भाषा’ को शुक्रवार को बताया कि चारों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमआरएमसीएच भेजा है।

उन्होंने बताया कि एक स्कॉर्पियो नौडीहा बाजार से होते हुए निकल रही थी तभी बिशुनपुर पंचायत के भंगिया मोड़ से दो किलोमीटर पहले वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी जिसके बाद चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो जैसे ही भंगिया मोड़ के समीप पहुंची उसपर से चालक ने नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि वाहन सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को रौंदने के बाद पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि चालक और एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों की उम्र 19 से 13 साल के बीच है।

इस घटना से क्रोधित आसपास के ग्रामीणों ने चालक की भी जमकर पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया.

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM