Punjab News: कर्ज से परेशान होकर किसान ने किया सुसाइड, होनेवाली थी बेटे की शादी

खबरे |

खबरे |

Punjab News: कर्ज से परेशान होकर किसान ने किया सुसाइड, होनेवाली थी बेटे की शादी
Published : May 1, 2023, 4:31 pm IST
Updated : May 1, 2023, 4:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

इसी महीने 20 तारीख को मृतक के बेटे की शादी होनेवाली थी। 

अबोहर: पंजाब से दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला अबोहर उपमंडल के गांव बहावलवासी में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर ख़ुदकुशी कर ली है। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस अब केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मृतक किसान की पहचान 50 वर्षीय रामपाल पुत्र बनवारी लाल के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इसी महीने 20 तारीख को मृतक के बेटे की शादी होनेवाली थी। 

फसल खराब हो जाने से था परेशान

मृतक के बेटे अरविंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता पंचायती जमीन ठेके पर लेकर खेती करते थे और पिछले साल प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी सारी फसल खराब हो गई थी, जिसके कारण वो पंचायत का पूरा ठेका नहीं दे पाए थे. इस बार भी मृतक ने 6 किल्ले जमीन ठेके पर ली थी, और इस बार भी गेहूं की फसल खराब हो गई थी। 

अरविंद्र ​​​​​​​के अनुसार, अच्छी फसल के लिए मृतक ने कई तरह के खाद व कीटनाशक आदि खरीदा था जिससे काफी कर्जा हो गया था। और फसल भी खराब हो गई थी, जिससे के कारण मृतक किसान परेशान रहने लगा था. बेटे ने बताया कि इस बीच मेरी शादी के इंतजाम को लेकर भी वो काफी परेशान थे। इसी महीने 20 तारीख को बरात जानी थी, लेकिन पैसों के अभाव में पिता शादी के लिए इंतजाम करने में सक्षम नहीं थे।

अरविंद्र ने आगे बताया कि रविवार शाम पिता (मृतक ) ने घर में रखी जहरीली वस्तु को खा लिया, उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Location: India, Punjab, Abohar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM