Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का हाल

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का हाल
Published : Mar 2, 2024, 9:04 am IST
Updated : Mar 2, 2024, 9:04 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update  Today News In Hindi IMD predict heavy rain alert today
Punjab Weather Update Today News In Hindi IMD predict heavy rain alert today

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में मार्च का महीना ठंडा रहेगा. इसके साथ ही बारिश भी सामान्य से कम हो सकती है.

Punjab Weather Update Today News In Hindi: पंजाब और इससे सटे हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कल देर रात से हल्की बारिश हो रही है और आज सुबह बादल छाए हुए हैं। दरअसल, मौसम विभाग ने आज बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर बारिश भी शुरू हो गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में मार्च का महीना ठंडा रहेगा. इसके साथ ही बारिश भी सामान्य से कम हो सकती है.

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में अकेले सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, छोड़ेगी जेजेपी का साथ

17 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट  (Punjab Weather Update)

पंजाब के 17 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा.

चंडीगढ़ (Chandigarh Weather Update)

बात अगर चंडीगढ़ की करें तो  शहर में तीन दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। आज (Chandigarh Weather Update) शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा. इसके लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

हिमाचल प्रदेश का हाल

हिमाचल प्रदेश में एक मार्च से ही अटल टनल समेत रोहतांग केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में दो इंच ताजा बर्फबारी हुई है. आज भी हिमाचल के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है.

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाये रहे. इससे मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन शाम होते-होते हवाएं चलने लगीं। इससे शहर का तापमान भी गिर गया.


(For more news apart from Punjab Weather Update  Today News In Hindi IMD predict heavy rain alert today , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM