Punjab Weather News: पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पंजाब में बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather News: पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पंजाब में बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट
Published : Dec 2, 2024, 10:14 am IST
Updated : Dec 2, 2024, 10:14 am IST
SHARE ARTICLE
himachal snowfall cold increases in Punjab, temperature drops news in hindi
himachal snowfall cold increases in Punjab, temperature drops news in hindi

मौसम विभाग के मुताबिक, हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है,

Punjab Weather Update News In Hindi: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी आज बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर बना हुआ है। जबकि चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पंजाब-हरियाणा की हवाओं ने चंडीगढ़ में प्रदूषण बढ़ाया

पंजाब और हरियाणा से आ रही हवाओं के कारण दोनों राज्यों की राजधानियों में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य से 5 गुना ज्यादा है। सेक्टर 53 में प्रदूषण का स्तर 289 तक पहुंच गया है। जबकि सेक्टर 22 में AQI 239 और सेक्टर 25 में 212 है।

पंजाब के शहरों में प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। यहां बठिंडा और रूपनगर में AQI 100 से कम क्रमश: 56 और 95 पर है। जबकि यहां का सबसे प्रदूषित शहर मंडी-गोबिंदगढ़ है, जहां AQI 211 तक पहुंच गया है।

चंडीगढ़ समेत पंजाब के शहरों का मौसम कैसा रहेगा?

चंडीगढ़- आज हल्का कोहरा रहेगा, दोपहर में आसमान साफ हो जाएगा। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आज हल्का कोहरा रहेगा। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आज हल्का कोहरा रहेगा। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आज हल्का कोहरा छाया रहेगा, दोपहर में आसमान साफ हो जाएगा। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

(For more news apart from himachal snowfall cold increases in Punjab, temperature drops News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM