Amritsar News: BSF ने पाक सीमा पर घुसपैठिए को पकड़ा, आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद

खबरे |

खबरे |

Amritsar News: BSF ने पाक सीमा पर घुसपैठिए को पकड़ा, आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद
Published : May 3, 2024, 9:55 am IST
Updated : May 3, 2024, 9:55 am IST
SHARE ARTICLE
 BSF nabs infiltrator on Pak border Amritsar
BSF nabs infiltrator on Pak border Amritsar

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए की गिरफ्तारी अमृतसर के सीमावर्ती गांव दाउके से हुई।

 BSF nabs infiltrator on Pak border Amritsar News in Hindi: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर में हथियारों के साथ भारतीय सीमा में घुसे एक घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है. जब बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी. इसके बाद जवानों ने उसे घेर लिया और हथियार के साथ पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए की गिरफ्तारी अमृतसर के सीमावर्ती गांव दाउके से हुई। दोपहर में चौकसी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की ओर से सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, जिस पर उसने अपनी पिस्तौल निकाली और हवा में एक राउंड फायरिंग की।

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से रौंदा, जानें कैसी रही दोनों टॉपरों के बीच भिडंत

इसके बाद बीएसएफ के जवान सतर्क हो गए. बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को घेर लिया. बीएसएफ जवानों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा और बाद में दोपहर करीब 1:50 बजे उसे पकड़ लिया गया।

BSF nabs infiltrator on Pak border Amritsar News in punjabiBSF nabs infiltrator on Pak border Amritsar News in punjabi

तलाशी के दौरान एक पिस्तौल बरामद 

Brazil Rain News: अब ब्राजील में बारिश ने मचाई तबाही, 29 लोगों की मौत, स्थिति गंभीर

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 0.38 कैलिबर गोलियों की 01 पिस्तौल, एक मैगजीन एवं 05 कारतूस बरामद किए गए। बीएसएफ और अन्य एजेंसियां ​​अधिक जानकारी हासिल करने के लिए घुसपैठिए से पूछताछ कर रही हैं। जल्द ही उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(For more news apart from BSF nabs infiltrator on Pak border Amritsar News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM