Kulbir Zira News: पूर्व विधायक कुलबीर जीरा की सुरक्षा की मांग पर HC का पंजाब सरकार को नोटिस

खबरे |

खबरे |

Kulbir Zira News: पूर्व विधायक कुलबीर जीरा की सुरक्षा की मांग पर HC का पंजाब सरकार को नोटिस
Published : Oct 4, 2024, 4:00 pm IST
Updated : Oct 4, 2024, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Notice to Punjab government on for security demand of Kulbir Zira news in Hindi
Notice to Punjab government on for security demand of Kulbir Zira news in Hindi

पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

Notice to Punjab government on demand for security of Kulbir Zira latest news in Hindi: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा की सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

जीरा ने हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका मे कहा कि एक अक्टूबर को उस पर  पर हुए हमले के मामले की जांच कराई जाए व  आरोपितों  पर  कार्रवाई की जाए।  हाई कोर्ट को बताया गया कि इस बाबत उसने राज्य चुनाव आयोग व पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन उसकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  जीरा ने अपनी याचिका में कहा कि उसे  डर है की पुलिस पहले की तरह उसे  अब किसी और मामले में फंसा सकती है, इसलिए हाई कोर्ट  उसकी सुरक्षा के लिए उचित आदेश पारित करे। याचिका में स्थानीय विधायक नरेश कटारिया और उसके बेटे को भी  प्रतिवादी बनाया गया है। 

हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादी पक्षों को नोटिस जारी कर  12 नवम्बर तक  जवाब दायर करने का आदेश दिया है। 

ज्ञात रहे कि एक अक्टूबर को जीरा (फिरोजपुर) में  पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान जीरा में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवारों के बीच जंग का मैदान बन गया। दोनों ओर से पथराव किया गया व कई वाहन तोड़ दिए गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।  पथराव में कांग्रेस के जिला प्रधान व पूर्व विधायक कुलबीर जीरा सहित आठ लोग घायल हो गए थे.

(For more news apart from Notice to Punjab government on for security demand of Kulbir Zira news in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM