Punjab Panchayat Election 2024: नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन

खबरे |

खबरे |

Punjab Panchayat Election 2024: नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन
Published : Oct 4, 2024, 10:01 am IST
Updated : Oct 4, 2024, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Panchayat Election Today last day for nomination news in hindi
Punjab Panchayat Election Today last day for nomination news in hindi

सभी नामांकनों की छंटनी 5 अक्टूबर को की जाएगी।

Punjab Panchayat Election 2024 Today last day for nomination News In Hindi: पंजाब की 13,237 पंचायतों के लिए 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए पंचों और सरपंचों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. पंजाब चुनाव आयोग के अनुसार, 30 सितंबर तक राज्य में रिटर्निंग अधिकारियों को सरपंचों के लिए कुल 784 और पंचों के लिए 1446 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 4 अक्टूबर तक चलेगी, लेकिन दो दिन की छुट्टी के कारण नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया नहीं हो सकी. 

सभी नामांकनों की छंटनी 5 अक्टूबर को की जाएगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी. पंचायत चुनाव में 13,237 सरपंच और 83,437 पंच चुने जायेंगे.

चुनाव में 1,33,97,922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए 19,110 मतदान केंद्र बनाए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक मतपत्र पर नोटा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बता दें कि राज्य में पंचायतें फरवरी 2024 में भंग कर दी गई थीं और लोकसभा चुनाव के कारण चुनाव में देरी हुई थी. 

(For more news apart from Punjab Panchayat Election Today last day for nomination News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: punjab

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM