Punjab News: क्रेन ने मां-बेटी को कुचला, भाई दूज मनाकर ससुराल लौट रही थी मृतक

खबरे |

खबरे |

Punjab News: क्रेन ने मां-बेटी को कुचला, भाई दूज मनाकर ससुराल लौट रही थी मृतक
Published : Nov 4, 2024, 12:55 pm IST
Updated : Nov 4, 2024, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Crane road accident, mother and daughter died Punjab news in hindi
Crane road accident, mother and daughter died Punjab news in hindi

हादसे के बाद घायल हालत में रीना को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 

Punjab News In Hindi :लुधियाना में कल भाई दूज मनाकर अपने ससुराल लौट रही एक महिला और उसकी 1 साल की बेटी को क्रेन ने कुचल दिया। अस्पताल में महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटी के शव को एक निजी अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने बीती रात क्रेन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला का नाम रीना और लड़की का नाम यशिका था।

पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक रीना के पति रविंदर कुमार निवासी गांव बेंदा संगरूर ने बताया कि वह त्योहार के चलते अपनी पत्नी रीना के साथ ससुराल आया था। वह अपनी बेटी याशिका और पत्नी के साथ बाइक पर अपने घर संगरूर लौट रहे थे। साहनेवाल से डेहलों जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल को पार करने लगा तो तेज रफ्तार क्रेन चालक नितीश ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई। जिससे रीना और बेटी याशिका क्रेन की ओर गिर गईं। क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। याशिका की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हालत में रीना को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 
बीती रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टिब्बा रोड का रहने वाला है। आज मां-बेटी का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नीतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(For more news apart from Crane road accident, mother and daughter died Punjab News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM