Punjab Weather Update News: पंजाब में मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट
Published : Jul 5, 2025, 6:32 pm IST
Updated : Jul 5, 2025, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather latest Update News In Hindi
Punjab Weather latest Update News In Hindi

48 घंटों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है, जो अधिक तीव्र बारिश की ओर इशारा करता है।

Punjab Weather Update News In Hindi : पंजाब में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कुछ जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जबकि आने वाले 48 घंटों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है, जो अधिक तीव्र बारिश की ओर इशारा करता है।

आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

24 घंटों में कई जगह अच्छी बारिश

गौर हो कि पिछले 24 घंटों में पठानकोट और बठिंडा में हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में मामूली 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। बठिंडा का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में इस साल मॉनसून सामान्य से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जून में अच्छी बारिश हुई थी और जुलाई की शुरुआत भी बारिश के अच्छे संकेत दे रही है। 1 जून से 4 जुलाई तक राज्य में 84.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 70.2 मिमी से 20% अधिक है।

वहीं हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अच्छी बारिश के कारण सतलुज नदी पर स्थित भाखड़ा बांध का जलस्तर 1582.66 फीट दर्ज किया गया है, जिसमें 2.642 मिलियन एकड़ फीट (MAF) पानी संग्रहित है। बांध का पूर्ण जल स्तर 1685 फीट है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 8 और 9 जुलाई को भी कई स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है। उत्तरी और पूर्वी पंजाब के जिलों, विशेष रूप से अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

(For More News Apart From Punjab Weather latest Update News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM