अमृतसर: दवा फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत; 6 से 7 लोग अभी भी लापता

खबरे |

खबरे |

अमृतसर: दवा फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत; 6 से 7 लोग अभी भी लापता
Published : Oct 6, 2023, 11:54 am IST
Updated : Oct 6, 2023, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
4 dead in massive fire at factory in Amritsar
4 dead in massive fire at factory in Amritsar

फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद रात 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया।  

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एक दवा फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.  आग अमृतसर के मजीठा के अंतर्गत आते गांव नाग कलां में क्वालिटी फार्मास्युटिकल  फैक्ट्री में तकरीबन शाम 4.30 बजे के करीब आग लगी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई है. जिस वक्त आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे थे. 6 से 7 लोग अभी भी लापता हैं.

फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद रात 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया।  रात 12 बजे के करीब 4 लाशों को फैक्ट्री से बाहर निकाला लिया गया। मरने वालों में एक महिला है, जिसकी पहचान 22 वर्षीय रानी के तौर पर हुई है। जबकि अन्य की पहचान पारथवाला निवासी सुखजीत, वेरका निवासी गुरभेज और नाबालिग 17 वर्षीय कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

चूंकि फैक्ट्री के अंदर 500 ड्रम तेल पड़ा हुआ था, इसलिए आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया और स्थिति एक बार नियंत्रण से बाहर हो गई। आग की तेज लपटों के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया.

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM