Jagjit Singh Dallewal News: जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 46वें दिन भी जारी
Jagjit Singh Dallewal News: जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 46वें दिन भी जारी
Published : Jan 10, 2025, 6:18 pm IST
Updated : Jan 10, 2025, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Jagjit Singh Dallewal fast unto death continues on 46th day news in hindi
Jagjit Singh Dallewal fast unto death continues on 46th day news in hindi

उन्होंने कहा कि परमात्मा न करे, यदि जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ अनहोनी हो गयी तो देशभर में किसानों का जनसैलाब सड़कों पर होगा

Jagjit Singh Dallewal News In Hindi: आज खनौरी किसान मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 46वें दिन जारी रहा, डॉक्टरों ने बताया कि प्रशासन से हुई बातचीत के आधार पर कल हुए मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आज शाम तक हमें मिलने की संभावना है और उसके बाद हम उन रिपोर्ट्स को जनता के साथ साझा करेंगे।

दोनों मोर्चों के किसान नेताओं ने बताया कि आज किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उग्राहां, दर्शनपाल, कृष्णप्रसाद, जोगिंदर नैन, रमिंदर पटियाला व अन्य साथी जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए आये थे, जगजीत सिंह डल्लेवाल की बहुत ज्यादा नाजुक हालत होने के बावजूद 15-20 मिनट तक सभी किसान नेताओं की मुलाकात जगजीत सिंह डल्लेवाल से कराई गई।

दोनों मोर्चों के किसान नेताओं ने कहा कि आज मोर्चे पर आए सभी सम्मानित किसान नेताओं का हम दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे सब आपसी बातचीत कर के बिना किसी देरी के MSP गारंटी कानून बनवाने के लिए चल रहे इस आंदोलन को ओर भी ज्यादा मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि आज देश के सभी किसान संगठन एवम सम्पूर्ण किसान समाज जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन एवम MSP गारंटी कानून के समर्थन में खड़ा है, केंद्र सरकार हमें अलग-अलग समझने की गलतफहमी दूर कर ले।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर में गाँव स्तर पर मोदी सरकार के पुतले जलाए गए जो साबित करता है कि आज पूरे देश के किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन एवम MSP गारंटी कानून के समर्थन में खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि परमात्मा न करे, यदि जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ अनहोनी हो गयी तो देशभर में किसानों का जनसैलाब सड़कों पर होगा इसलिए समय रहते केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। आज उत्तरप्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम से पहले बुलंदशहर व अलीगढ़ समेत कई जिलों में किसान नेताओं को नजरबंद किया गया जो साबित करता है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है।

(For more news apart from Jagjit Singh Dallewal fast unto death continues on 46th day news In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM