भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 'आप' का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र पर देश के हितों को बेचने का लगाया आरोप
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 'आप' का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र पर देश के हितों को बेचने का लगाया आरोप
Published : Feb 13, 2026, 1:23 pm IST
Updated : Feb 13, 2026, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP stages massive protests across Punjab against India-US trade deal, accuses Centre of selling out nation's interests
AAP stages massive protests across Punjab against India-US trade deal, accuses Centre of selling out nation's interests

अमेरिकी उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं,भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका में 18% तक टैक्स क्यों?रणजीत पाल सिंह

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत और अमेरिका के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को भारतीय किसानों और व्यापारियों के लिए 'घातक' करार देते हुए वीरवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ 'भारत बंद' का पूर्ण समर्थन किया और सड़कों पर उतरकर अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समझौते के विरोध में लिखे नारे वाली तख्तियां हाथों में लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। आप ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में आकर देश के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया और इस व्यापारिक समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की।

ret5

किसान विंग के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि ने संबोधित करते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय कृषि व्यवस्था की कमर तोड़ देगा। इस संधि के तहत अमेरिका को डेयरी और अन्य कृषि उत्पादों को भारतीय बाजारों में बिना किसी टैक्स के बेचने की अनुमति दी गई है। इससे अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजारों में बेहद सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगे और हमारे स्थानीय किसानों और डेयरी संचालकों का व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा। 

आप नेता व ट्रेड विंग के महासचिव रणजीत पाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला हमारे अन्नदाता के पेट पर लात मारने जैसा है। जहाँ एक तरफ अमेरिकी उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, वहीं भारतीय व्यापारियों को अमेरिका में 18% तक टैक्स देना होगा। यह मुकाबला बराबरी का नहीं है। हम इस समझौते को तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता।

345r

महासचिव सतवीर सिंह बख्शीवाला ने कहा कि यह समझौता आर्थिक गुलामी की ओर एक कदम है। केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को विदेशी कंपनियों के हवाले कर दिया है। इससे न केवल किसान बल्कि हर देशवासी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। हम जनता के बीच जाकर केंद्र की इस जन-विरोधी नीति का पर्दाफाश करेंगे।

(For more news apart from AAP stages massive protests across Punjab against India-US trade deal, accuses Centre of selling out nation's interests news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM