परगट सिंह ने उठाया सवाल, छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने वाले सीएम मान भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चुप क्यों?
Pargat Singh ने उठाया सवाल, छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने वाले सीएम मान भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चुप क्यों?
Published : Feb 13, 2026, 7:34 pm IST
Updated : Feb 13, 2026, 7:34 pm IST
SHARE ARTICLE
why is CM Mann, who reacts to small things, silent on the India-US trade deal? Pargat Singh
why is CM Mann, who reacts to small things, silent on the India-US trade deal? Pargat Singh

ट्रेड डील पर आम आदमी पार्टी कर रही खानापूर्ति, सीएम मान ने किया अमित शाह के सामने सेरेंडर : परगट सिंह

Punjab News: पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने चेताया कि इंडिया-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट इस समय देश और खासकर किसानों के लिए बहुत गंभीर मुद्दा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में खुद को किसानों के हितैशी बताने वाली आम आदमी पार्टी सिर्फ खानापूर्ति कर रही है और मुख्यमंत्री भगवंत मान चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों से कोई भी समझौता स्वीकार नहीं करेगी। 

परगट सिंह ने कहा कि किसानों और खेतीबाड़ी को खत्म करने वाली इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान देश के गृहमंत्री अमित शाह के सामने सरेंडर करके बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हर छोटी-छोटी बात पर तीखी प्रतिक्रिया देने वाले मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की सरकार इस गंभीर ट्रेड एग्रीमेंट का चुप रहना कई सवाल खड़े करते हैं। उनकी यह चुप्पी साबित करती है कि इस एग्रीमेंट में भी आम आदमी पार्टी ए-टीम की लाइन पर चल रही है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कहते आ रहे हैं कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी-टीम के तौर पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब और देश के अन्य किसानों के लिए घातक साबित होने वाला यह समझौता मात्र व्यापारिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि देश के करोडों किसानों की रोजी-रोटी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। अमेरिका जाने वाले खेती सामान पर 18 फीसदी ट्रैरिफ और अमेरिका के उत्पाद को भारत आने पर जीरो ट्रैफिक लगाने का सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा। पंजाब के किसानों को पहले ही फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। खेती की लागत भी बढ़ रही है। ऐसे में विदेशी उत्पादों से कंपीटिशन छोटे किसानों को बर्बाद कर देगा। 

परगट सिंह ने कहा कि देश में ज्यादातर छोटे और मध्यम किसान हैं, जोकि बड़ी विदेशी कंपनियों के साथ कंपीटिशन में सक्षम नहीं हैं। अमेरिका से अगर गेहूं, मक्का, सोयाबीन और डेयरी उत्पाद भारतीय बाजार में कम कीमत पर आ गए तो उनकी कमर टूट जाएगी। किसान संगठन भी चिंतित हैं कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कृषि सब्सिडी की नीतियों पर प्रभाव पड़ना तय है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले तीन काले कानून लाकर पंजाब के किसानों को मारने की कोशिश कर चुकी है। अब इस नई डील से उन्होंने फिर से पंजाब के किसान और किसानी को दांव पर लगा दिया है। परगट सिंह ने कहा कि इससे साफ होता है कि केंद्र सरकार और भाजपा इस ट्रेड डील के फायदे गिना कर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। लेकिन पंजाब के किसान इस बार भी उनके बहकावे में नहीं आएंगे। इस डील का पूरी तरह से विरोध करेंगे। कांग्रेस इस मामले में उनके साथ है।

(For more news apart from why is CM Mann, who reacts to small things, silent on the India-US trade deal? Pargat Singh news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: cm mann india-us trade deal, pargat singh statement on trade deal, punjab political news, india-us trade agreement controversy, cm mann silence on trade deal, pargat singh comments punjab, punjab opposition response trade deal, trade deal criticism punjab politics, india-us economic agreement news pargat singh political statements, punjab government reaction trade deal, cm mann politics news, punjab news 2026, trade policy debate india-punjab, congress-aap trade deal reaction, rozanaspokesman hindi, cm मान इंडिया-us ट्रेड डील, ट्रेड डील पर परगट सिंह का बयान, पंजाब पॉलिटिकल न्यूज़, इंडिया-us ट्रेड एग्रीमेंट विवाद, ट्रेड डील पर cm मान की चुप्पी, परगट सिंह की टिप्पणी पंजाब, पंजाब विपक्ष का ट्रेड डील पर जवाब, ट्रेड डील की आलोचना पंजाब पॉलिटिक्स, इंडिया-us इकोनॉमिक एग्रीमेंट न्यूज़ परगट सिंह के पॉलिटिकल बयान, ट्रेड डील पर पंजाब सरकार का रिएक्शन, cm मान पॉलिटिक्स न्यूज़, पंजाब न्यूज़ 2026, ट्रेड पॉलिसी डिबेट इंडिया-पंजाब, कांग्रेस-aap ट्रेड डील रिएक्शन, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM