पंजाब: प्रदर्शनकारियों ने शराब, एथेनॉल संयंत्र पर धरना खत्म करने से इनकार किया

खबरे |

खबरे |

पंजाब: प्रदर्शनकारियों ने शराब, एथेनॉल संयंत्र पर धरना खत्म करने से इनकार किया
Published : Dec 18, 2022, 12:06 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 12:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Protesters refuse to end sit-in at liquor, ethanol plants
Punjab: Protesters refuse to end sit-in at liquor, ethanol plants

फिरोजपुर जिले के मंसूरवाल गांव में शराब और एथेनॉल संयंत्र के सामने लगभग 5 महीने से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने धालीवाल से बातचीत के बावजूद हटने...

फिरोजपुर:  पंजाब में फिरोजपुर जिले के मंसूरवाल गांव में शराब और एथेनॉल संयंत्र के सामने लगभग पांच महीने से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से बातचीत के बावजूद हटने से इनकार कर दिया। कुछ किसान संघों के समर्थन से मंसूरवाल गांव में संयंत्र के सामने लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि यह संयंत्र वायु प्रदूषण के अलावा क्षेत्र के कई गांवों में भूमिगत जल को प्रदूषित कर रहा है। वे इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने धरना स्थल पर ड्यूटी करने जा रहे कर्मियों का रास्ता रोकने और जीरा अनुमंडल के रातोल रोही गांव से इथेनॉल संयंत्र की ओर जाने वाले तिराहा मार्ग पर प्रदर्शन करने के आरोप में देर शाम 100-125 अज्ञात लोगों और 14 ज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इससे पहले दिन में पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने धालीवाल ने प्रदर्शनकारियों को उन सभी फैसलों को लेकर भरोसा दिलाया, जिन पर उनके प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच सहमति बनी थी।

सांझा जीरा मोर्चा के बैनर तले 24 जुलाई से धरना प्रदर्शन जारी है।

शनिवार को जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिनमें लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना आदि शामिल है। जीरा पुलिस ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM