
आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश हुई।
Punjab Weather Update Today News In Hindi: पंजाब में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश हुई। अमृतसर में 36 मिमी, लुधियाना में 6 मिमी, पटियाला में 9 मिमी, फरीदकोट में 11 मिमी, होशियारपुर में 15.5 मिमी, एसबीएस नगर में 5.3 मिमी बारिश हुई।
इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद आज तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में इसका असर 26 फरवरी को महसूस किया जाएगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 फरवरी को फिर बारिश होने की संभावना है।
(For More News Apart From Punjab Weather Update Today News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)