Sonia Mann joined AAP: पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान ने 'आप' में हुई शामिल, अभिनेत्री ने शुरू किया राजनीतिक सफर

खबरे |

खबरे |

Sonia Mann joined AAP: पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान ने 'आप' में हुई शामिल, अभिनेत्री ने शुरू किया राजनीतिक सफर
Published : Feb 23, 2025, 1:09 pm IST
Updated : Feb 23, 2025, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjabi actress Sonia Mann joined AAP News In Hindi
Punjabi actress Sonia Mann joined AAP News In Hindi

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Punjabi actress Sonia Mann joined AAP News In Hindi: पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान ने अपना राजनीतिक करियर शुरू कर दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का पक्ष लिया है। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सोनिया मान का राजनीतिक सफर

सोनिया मान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती नजर आती हैं। उनके राजनीति में आने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार उन्होंने आप के मंच से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने का फैसला कर लिया है।

आप को भी राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद

आम आदमी पार्टी पहले से ही पंजाब में मजबूत स्थिति में है और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही है। लेकिन दिल्ली चुनाव में हार के बाद विपक्ष लगातार आप पर निशाना साध रहा है। सोनिया मान के शामिल होने से पार्टी को विशेषकर युवाओं और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से समर्थन मिलने की उम्मीद है। 

सोनिया मान एक किसान नेता की बेटी हैं

सोनिया मान की पृष्ठभूमि एक किसान परिवार से जुड़ी हुई है। उनके पिता बलदेव सिंह भी किसान यूनियन से जुड़े हैं। सोनिया मान 3 कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन में काफी सक्रिय नजर आईं थीं।


( For More News Apart From Punjabi actress Sonia Mann joined AAP News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM