Punjab Weather Update News: पंजाब में नौतपा की शुरुआत, 46 तक पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update News: पंजाब में नौतपा की शुरुआत, 46 तक पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी
Published : May 26, 2024, 12:35 pm IST
Updated : May 27, 2024, 10:41 am IST
SHARE ARTICLE
Nautapa begins in Punjab, mercury will reach 46 news in hindi
Nautapa begins in Punjab, mercury will reach 46 news in hindi

मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट और अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Punjab Weather Update News In Hindi : नौतपा की शुरुआत के साथ ही पंजाब में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में प्रदेश के औसत तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट और अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज पंजाब में तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पंजाब ने केरल के साथ बिजली समझौता किया है, जिससे कुछ राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Children Hospital Fire News: बच्चों के अस्पताल में लगी आग, सीएम बोले- नहीं बख्शे जाऐंगे जिम्मेदार लोग

मौसम विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, नौतपा के दूसरे दिन पंजाब के सभी 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मनसा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को यहां का तापमान 46 डिग्री को पार कर सकता है।

यह भी पढ़ें:  Ranchi News: महिला शिक्षिका सुषमा नाग के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, शिकायत कराई दर्ज

पंजाब में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। अगर पारा और बढ़ा तो अनुमान है कि इस साल पिछले सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

जानिए पंजाब के शहरों का तापमान
अमृतसर- कल अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज इसके 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

जालंधर - शनिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

लुधियाना- कल शाम अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Accident: तीर्थयात्रियों से भरी बस पर पलटा डंपर, 11 की मौत

पटियाला- शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

मोहाली - बीती शाम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 29.2 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

(For more news apart from latest Punjab Weather Update News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM