उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए अमित शाह पहुंचे अमृतसर

खबरे |

खबरे |

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए अमित शाह पहुंचे अमृतसर
Published : Sep 26, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Sep 26, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल ने यहां हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

अमृतसर ; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (एनजेडसी) की 31वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को अमृतसर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एनजेडसी की बैठक के मद्देनजर अमृतसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल ने यहां हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

एनजेडसी में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ शामिल हैं। एनजेडसी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनमें भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड, पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्धता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क निर्माण कार्य, नहर परियोजनाएं और जल बंटवारा, राज्यों के पुनर्गठन से संबंधित मामले तथा बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित मामले शामिल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा था कि वह शाह के समक्ष राज्य से संबंधित सभी मुद्दे उठाएंगे.

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM