BJP leader house Grenade Attack Case: आरोपी के खाते में पैसे डालने वाले अभिजोत को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
Published : Apr 27, 2025, 3:13 pm IST
Updated : Apr 27, 2025, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP leader Manoranjan Kalia house Grenade Attack Case Update News In Hindi
BJP leader Manoranjan Kalia house Grenade Attack Case Update News In Hindi

पूछताछ में अभिजोत ने माना कि उसे काका राणा ने 70 हजार रुपए भेजे थे। इसके बाद जो नंबर दिए जाते थे, वहां अमाउंट ट्रांसफर कर देते था।

BJP leader Manoranjan Kalia house Grenade Attack Case Update News In Hindi: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक को अंजाम देने वाले 19 साल के आतंकी सैदुल अमीन को फंडिंग करने वाले अभिजोत जागड़ा वासी शास्त्री मार्केट कुरुक्षेत्र को पुलिस हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे कोर्ट में पेश करके 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है। अभिजोत लॉरेंस के करीबी काका राणा का करीबी गुर्गा है।

पूछताछ में अभिजोत ने माना कि उसे काका राणा ने 70 हजार रुपए भेजे थे। इसके बाद जो नंबर दिए जाते थे, वहां अमाउंट ट्रांसफर कर देते था। उसे नहीं पता था कि जिसे 3500 रुपए भेजे हैं, उसने ग्रेनेड अटैक को अंजाम देना है। दूसरी ओर आतंकी सैदुल से एजेंसियां पूछताछ कर रही है। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर आतंकी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घर हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। अटैक में कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस ने मामला ट्रेस कर ई-रिक्शा चालक सुनील काका और उसके मौसेरे भाई हैरी को पकड़ा था। हैरी के खाते में आतंकी ने 3500 रुपए मंगवाए थे। जांच के दौरान तार अभिजोत से जुड़े गए थे। 10 अप्रैल की रात कुरुक्षेत्र पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान अभिजोत और उसके साथी सोनू को पकड़ा लिया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। 12 अप्रैल को पुलिस ने 19 साल का सैदुल अमीन को नई दिल्ली के जसोला से पकड़ा है। उसने खुलासा किया कि करीब 4 महीने पहले उसकी दोस्ती बाबा सिद्दकी हत्याकांड में फरार जीशान अख्तर से इंस्ट्राग्राम के जरिये हुई थी। उसे जीशान ग्रेनेड फेंकने के वीडियो भेजता था। उसी से ट्रेनिंग ली। ग्रेनेड फेंकने के एडवांस में उसे 50 हजार मिले थे।


(For More News Apart From BJP leader Manoranjan Kalia house Grenade Attack Case Update News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM