Lawrence Bishnoi Interview Case: हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, गुरशेर संधू के परिवार की सुरक्षा पर उठे सवाल
Lawrence Bishnoi Interview Case: हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, गुरशेर संधू के परिवार की सुरक्षा पर उठे सवाल
Published : Jan 28, 2025, 5:56 pm IST
Updated : Jan 28, 2025, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Hearing continues in High Court, safety of Gursher Sandhu family questions raised news in hindi
Hearing continues in High Court, safety of Gursher Sandhu family questions raised news in hindi

डीजीपी प्रबोध कुमार की जांच जारी रखने पर विवाद

Lawrence Bishnoi Interview Case News In Hindi: लॉरेंस बिश्नोई के जेल में हुए इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई  के दौरान  इस मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू ने अपनी अर्जी दाखिल करते हुए दावा किया है कि गैंगस्टर्स से उन्हें और उनके परिवार को खतरा है। उन्होंने कहा कि पहले से दी गई उनकी सुरक्षा अब वापस ले ली गई है, जो गलत है।

गुरशेर संधू के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके परिवार को अभी भी खतरा है और बिना उचित खतरे के आंकलन के सुरक्षा वापस लेना अनुचित है। उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की कि उनके परिवार की सुरक्षा को बहाल किया जाए।

डीजीपी प्रबोध कुमार की जांच जारी रखने पर विवाद

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि क्या डीजीपी प्रबोध कुमार इस मामले की जांच को आगे जारी रख सकते हैं, क्योंकि वह इसी महीने रिटायर होने जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने इस सवाल पर विचार करने के लिए समय मांगा है। एडवोकेट तनु बेदी ने सुझाव दिया कि जांच को प्रबोध कुमार द्वारा ही जारी रखना बेहतर होगा, क्योंकि वह मामले को अच्छी तरह समझते हैं।

सुरक्षा के मुद्दे पर अलग याचिका दाखिल करने के निर्देश

हाईकोर्ट ने गुरशेर संधू के वकील से कहा कि यदि उन्हें परिवार की सुरक्षा चाहिए, तो इसके लिए अलग याचिका दाखिल करें। हालांकि, वकील ने आग्रह किया कि सरकार से जवाब मांगा जाए कि उनके परिवार को अब भी खतरा है या नहीं।

हाईकोर्ट ने सुनवाई को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है और पंजाब सरकार से इस मामले में जवाब देने को कहा है।

(For more news apart from Lawrence Bishnoi Interview Case News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM