Jagjit Singh Dallewal News: 64वें दिन भी जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी
Jagjit Singh Dallewal News: 64वें दिन भी जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी
Published : Jan 28, 2025, 6:18 pm IST
Updated : Jan 28, 2025, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Jagjit Singh Dallewal fast continues on 64th day news in hindi
Jagjit Singh Dallewal fast continues on 64th day news in hindi

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि मोर्चे को इस मुकाम तक पहुंचाने का कार्य परमात्मा-वाहेगुरु ने किया है

Jagjit Singh Dallewal News In Hindi: आज 64वें दिन जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा, सुबह 10 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पत्रकारों के माध्यम से देश के किसानों के नाम सन्देश जारी किया।

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि मोर्चे को इस मुकाम तक पहुंचाने का कार्य परमात्मा-वाहेगुरु ने किया है और हम परमात्मा-वाहेगुरु से प्रार्थना/अरदास करते हैं कि भविष्य में भी मोर्चे को मजबूती बख्शें।

आज मोर्चे पर श्री अखण्ड पाठ साहिब जी प्रारम्भ हुए और 30 जनवरी को श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग पड़ेंगे जिस दिन किसान बड़ी संख्या में मोर्चे पर पहुंचेंगे। जगजीत सिंह डल्लेवाल जी ने कहा कि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में शामिल होने की इजाजत मेरा शरीर मुझे शारीरिक तौर पर नहीं दे रहा है।

लेकिन सब लोगों की भावना के अनुसार मैं स्वयं मीटिंग में शामिल होने के प्रयास करूंगा और मेरा सभी किसानों से निवेदन है कि मोर्चे के 1 साल पूरा होने पर 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचकर मुझे अपने दर्शन देने का कार्य करें ताकि मुझे ऊर्जा मिल सके जिस से हम सब मिलकर 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ बातचीत में मजबूती से किसानों का पक्ष रख सकें।

11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर एवम 13 फरवरी को शम्भू मोर्चे पर किसान महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

(For more news apart from Jagjit Singh Dallewal fast continues on 64th day News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM