Faridkot Couple Murder: प्रेम विवाह के बाद मायके परिवार से मिलने आई थी लड़की, भाई ने कर दी हत्या

खबरे |

खबरे |

Faridkot Couple Murder: प्रेम विवाह के बाद मायके परिवार से मिलने आई थी लड़की, भाई ने कर दी हत्या
Published : Mar 28, 2025, 1:40 pm IST
Updated : Mar 28, 2025, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
 Faridkot Couple Murder Today News In Hindi
Faridkot Couple Murder Today News In Hindi

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Faridkot Couple Murder Today News In Hindi: पंजाब के परीदकोट जिले के कन्या वाली गांव में एक युवक द्वारा अपनी बहन और बहनोई की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक लड़की ने प्रेम विवाह किया था और काफी समय बाद वह अपने पति के साथ अपने मायके परिवार से मिलने आई थी। जहां पति-पत्नी दोनों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मोगा जिले के आलम वाला निवासी 28 वर्षीय हरप्रीत कौर और 38 वर्षीय रेशम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कन्या वाली निवासी हरप्रीत कौर ने कुछ समय पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ मोगा के गांव आलम वाला निवासी रशम सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था और उसके परिजन उससे काफी समय से नाराज चल रहे थे। लेकिन समय के साथ परिवार में सुलह हो गई और बीती रात हरप्रीत कौर अपने पति रेशम सिंह के साथ अपने पैतृक परिवार से मिलने कन्या वाली गांव आई थी। जिसकी आज सुबह धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सादिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों के शवों को कब्जे में ले लिया। 

एसपी फरीदकोट जसमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब  पुलिस को दो लोगों की हत्या की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक पति-पत्नी थे और संदेह है कि उनकी हत्या मृतक लड़की के भाई ने की है। 

एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि लड़की का भाई अपने जीजा और बहन को पसंद नहीं करता था। भाई को डर था कि उसके पिता उसे संपत्ति में हिस्सा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमने संदिग्ध हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

(For ore news apart From  Faridkot Couple Murder Today News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM

विवादों को लेकर बोले Salman Khan, मैं इससे बहुत दूर हूं... मैंने पहले ही बहुत उलझने देखी है

30 Mar 2025 5:54 PM

Dara Singh के बाद इस खेल में यह सिख युवक दे रहा मात, कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों कर चुका है ढेर

29 Mar 2025 7:12 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास ख़बरें | Spokesman TV | LIVE | Date 29/03/2025

29 Mar 2025 7:07 PM