खैरा की 'गिरफ्तारी' बदले की राजनीति, पंजाब में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

खैरा की 'गिरफ्तारी' बदले की राजनीति, पंजाब में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : कांग्रेस
Published : Sep 28, 2023, 1:23 pm IST
Updated : Sep 28, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Khaira's 'arrest' is politics of revenge, an attempt to suppress the voice of opposition in Punjab: Congress
Khaira's 'arrest' is politics of revenge, an attempt to suppress the voice of opposition in Punjab: Congress

खैरा को हिरासत में लिए जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

New Delhi: कांग्रेस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को ‘बदले की राजनीति का प्रमाण’ करार देते हुए कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा जी की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बदले की राजनीति का प्रमाण है। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह कदम विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। यह सर्वथा ग़लत है।"

उन्होंने कहा, "हम सब सुखपाल जी के साथ हैं।" पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को हिरासत में ले लिया। विधायक के परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया। हालांकि, खैरा को हिरासत में लिए जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM