CM Mann Wishes Diwali: सीएम भगवंत मान ने लोगों को दी दिवाली की बधाई, कहा- रब आप सभी के जीवन को खुशियों...
CM Mann Wishes Diwali: सीएम भगवंत मान ने लोगों को दी दिवाली की बधाई, कहा- रब आप सभी के जीवन को खुशियों...
Published : Oct 31, 2024, 11:21 am IST
Updated : Oct 31, 2024, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
CM Bhagwant Mann congratulated people on Diwali News In Hindi
CM Bhagwant Mann congratulated people on Diwali News In Hindi

दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों समेत पूरे देश की जनता को बधाई दी है.

CM Bhagwant Mann congratulated people on Diwali News In Hindi: आज पूरा देश दिवाली का त्योहार मना रहा है. भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दिवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। यह त्यौहार अंधेरे पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और ज्ञान पर अज्ञानता की जीत का प्रतीक है, दिवाली पर घरों को दीयों से सजाया जाता है, जो अंधेरे को दूर करते हैं और रोशनी लाते हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि ज्ञान और अच्छाई हमेशा अज्ञानता और बुराई पर विजय पाते हैं।

दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों समेत पूरे देश की जनता को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पंजाबी में लिखा है -  रोशनी के त्योहार दिवाली की आप सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं सच्चे पातशाह से प्रार्थना करता हूं कि वह आप सभी के जीवन को खुशियों और प्रगति से रोशन करें। 

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (31 अक्टूबर) को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, " देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं।  रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। " उन्होंने कहा, " मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।"

(For more news apart from CM Bhagwant Mann congratulated people on Diwali News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM