उप्र: पुलिस के साथ मुठभेड़ में10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

खबरे |

खबरे |

उप्र: पुलिस के साथ मुठभेड़ में10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Published : Sep 4, 2023, 10:25 am IST
Updated : Sep 4, 2023, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

बदमाश 2017 से वांछित था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।.

नोएडा (उप्र): नोएडा में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। 

कोतवाली फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि थाना पुलिस रविवार देर रात को सेक्टर 71 के पास वाहनों की जांच कर रही थी और इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रुकने को कहा गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।  जब पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल बदमाश की पहचान बदायूं निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जो 2017 से वांछित था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।.

 आरोपी के खिलाफ चोरी एवं लूट आदि के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।  गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल और तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

मुक्तसर साहिब के मशहूर होटल में हुआ बड़ा हंगामा

27 Apr 2025 5:02 PM

पटियाला 'अपहरणकर्ता' मुठभेड़ मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया पुलिस द्वारा जसप्रीत की हत्या का आरोप 

26 Apr 2025 6:38 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM