Lucknow Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पानी के टैंकर से टकराई बस, करिब आठ लोगों की मौत, कई घायल

खबरे |

खबरे |

Lucknow Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पानी के टैंकर से टकराई बस, करिब आठ लोगों की मौत, कई घायल
Published : Dec 6, 2024, 4:56 pm IST
Updated : Dec 6, 2024, 4:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Bus collides with water tanker on Agra-Lucknow Expressway news in hindi
Bus collides with water tanker on Agra-Lucknow Expressway news in hindi

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा, "यह दुर्घटना अपराह्न करीब दो बजे सकरावा इलाके में हुई

Lucknow Accident News In Hindi: लखनऊ से दिल्ली जा रही एक बस शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पौधों की सिंचाई करने वाले पानी के एक टैंकर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा, "यह दुर्घटना अपराह्न करीब दो बजे सकरावा इलाके में हुई, जब बस एक्सप्रेसवे पर पानी के टैंकर से टकरा गई।" पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे जल शक्ति राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने घायलों को बचाने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने के लिए अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने कहा की पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें सड़कों पर अधिक सावधान रहने और यातायात नियमों, सुरक्षा उपायों का पालन करने की आवश्यकता है।

(For more news apart from Bus collides with water tanker on Agra-Lucknow Expressway News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM