उमेश पाल हत्याकांड : अतीक अहमद और उसके भाई को प्रयागराज की अदालत में किया गया पेश

खबरे |

खबरे |

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक अहमद और उसके भाई को प्रयागराज की अदालत में किया गया पेश
Published : Apr 13, 2023, 1:43 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Atiq Ahmed and his brother were presented in Prayagraj court
Atiq Ahmed and his brother were presented in Prayagraj court

कोर्ट में आज यूपी एसटीएफ पूछताछ के लिए दोनों की रिमांड मांगेगी।

प्रयागराज: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद तथा उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में बृहस्पतिवार को प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया गया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अतीक और अशरफ को पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट के आसपास मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत में पेश किया गया।

उमेश पाल हत्याकांड में पेशी के लिए अतीक को जहां गुजरात की उच्च सुरक्षा वाली साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज लाया गया, वहीं उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को बरेली की एक जेल से सड़क मार्ग के जरिये प्रयागराज लाया गया।

2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, साथी गुड्डू मुस्लिम व गुलाम तथा नौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM