Ghazipur Accident News: गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

खबरे |

खबरे |

Ghazipur Accident News: गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
Published : Feb 1, 2025, 9:59 am IST
Updated : Feb 1, 2025, 9:59 am IST
SHARE ARTICLE
Ghazipur Accident Eight devotees died,12 injured News In Hindi
Ghazipur Accident Eight devotees died,12 injured News In Hindi

पिकअप में सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

Ghazipur Accident Eight devotees died,12 injured News In Hindi: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उस्मीकला चौराहे के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को डम्पर ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

इस बीच, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप में सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने इसकी पुष्टि की है।

(For more news apart from Ghazipur Accident Eight devotees died,12 injured News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM