नोएडा में पशुओं को जहर देकर मारने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

नोएडा में पशुओं को जहर देकर मारने वाला ठेकेदार गिरफ्तार
Published : Sep 22, 2023, 11:04 am IST
Updated : Sep 22, 2023, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आरोपी के दो साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

नोएडा (उप्र): अपने गिरोह के सदस्यों से पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलवाकर उन्हें मारने तथा उनके शव को उठाकर मोटी रकम कमाने के धंधे में शामिल एक ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। इसके दो साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

जारचा के थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने हापुड़ निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया। प्रदीप के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। सिंह ने बताया कि प्रदीप अपने गिरोह के सदस्यों के जरिए पशुओं को जहरीला पदार्थ खाने में मिलाकर देता था तथा उनकी मौत होने के बाद उनके शव को उठाकर मीट बेचने का कारोबार करने वाले लोगों को बेच देता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के दो साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रानोली गांव निवासी सुनील भाटी ने 18 सितंबर को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाटी ने आरोप लगाया था कि संदीप और दीपू नामक दो लोगों ने उनकी भैंसों को जहरीला पदार्थ मिली रोटी खिलाकर मार डाला।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पेशे से ठेकेदार प्रदीप के कहने पर वे पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाते थे तथा उनकी मौत के बाद वे पशुओं को उठाकर ले जाते। प्रति पशु के एवज में उन्हें एक हजार रुपये मिलते थे।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM