Uttarakhand Accident: भयानक बस हादसा! उत्तराखंड में 400 फीट गहरी खाई में HRTC बस गिरी, 4 लोगों की मौत, कई घायल
Uttarakhand Accident: भयानक बस हादसा! उत्तराखंड में 400 फीट गहरी खाई में HRTC बस गिरी, 4 लोगों की मौत, कई घायल
Published : Feb 3, 2026, 3:01 pm IST
Updated : Feb 3, 2026, 3:01 pm IST
SHARE ARTICLE
HRTC bus fell into a 400-foot deep gorge in Uttarakhand, killing 4 people
HRTC bus fell into a 400-foot deep gorge in Uttarakhand, killing 4 people

प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड से दुखद सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह लगभग 9:30 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा डिपो की बस (HP-66A-2588) कवानू क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर शूदोई खड्ड में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाली घटना में अब तक 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 31 से 34 यात्री सवार थे। कवानू के पास एक संकरे मोड़ पर दूसरी गाड़ी को पास देने के दौरान चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बस के कंडक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। खाई की गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचाया गया।

सीएम सुक्खू ने घायलों के एयरलिफ्ट का दिया निर्देश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने डीसी शिमला से फोन पर बात कर राहत कार्यों का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जाए। उन्होंने घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए।

(For more news apart from HRTC bus fell into a 400-foot deep gorge in Uttarakhand, killing 4 people news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM