अडाणी एंटरप्राइजेज ने बड़े निवेशकों से जुटाये 5,985 करोड़ रुपये
अडाणी एंटरप्राइजेज ने बड़े निवेशकों से जुटाये 5,985 करोड़ रुपये
Published : Jan 26, 2023, 12:23 pm IST
Updated : Jan 26, 2023, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Adani Enterprises raised Rs 5,985 crore from large investors
Adani Enterprises raised Rs 5,985 crore from large investors

अडाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 33 निवेशकों को 3,276 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,82,68,925 शेयर दिये।

New Delhi:  गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के आने से पहले बड़े निवेशकों से 5,985 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 33 निवेशकों (फंड हाउस) को 3,276 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,82,68,925 शेयर दिये। इस प्रकार, कुल 5,985 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर एंकर यानी बड़े निवेशकों को दिये गये।

जिन विदेशी निवेशकों को शेयर आवंटित किये गये हैं,उनमें अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, बीएनपी परिबा आर्बिट्रेज, गोल्डमैन सैश इन्वेस्टमेंट (मॉरीशस) लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) शामिल हैं।

घरेलू संस्थागत निवेशकों में एलआईसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी पेंशन फंड शामिल हैं। कंपनी का 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। इसके लिये कीमत दायरा 3,112 से 3,276 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM