रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर
रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर
Published : Jan 26, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Jan 26, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Rupee depreciates by two paise at 81.65 per dollar
Rupee depreciates by two paise at 81.65 per dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.59 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपये में 81.50 से 81.75 के दायरे में घट..

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू बाजार की धारणा कमजोर होने से रुपये में यह गिरावट आई है।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को कुछ समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.59 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपये में 81.50 से 81.75 के दायरे में घट-बढ़ हुई। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 101.80 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत बढ़कर 86.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 773.69 अंक की गिरावट के साथ 60,205.06 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 226.35 अंक (1.27 प्रतिशत) गिरकर 18,000 से नीचे 17,895.91 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,393.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM