Health News: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दिन में खाएं ये हरा फल

खबरे |

खबरे |

Health News: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दिन में खाएं ये हरा फल
Published : Dec 4, 2024, 9:10 pm IST
Updated : Dec 4, 2024, 9:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Eat this green fruit during constipation news in hindi
Eat this green fruit during constipation news in hindi

दिन में किसी भी समय एक पका हुआ अमरूद खाएं। आप अमरूद पर थोड़ा सा काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं।

Health News In Hindi: गलत खान-पान की वजह से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में ज्यादा गर्म चीजों का सेवन और कम पानी पीने से लोगों को कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो जाती है। कई बार घंटों पॉट पर बैठने के बाद भी पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है। अगर आप कब्ज या बवासीर के मरीज हैं तो डाइट में ये एक फल जरूर शामिल करें। इसे दिन में एक बार खाने से आपका पेट बिल्कुल साफ हो जाएगा। ये फल फाइबर से भरपूर होता है और ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानिए कब्ज से राहत पाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए।

इस फल में पुरानी से पुरानी कब्ज को भी ठीक करने की ताकत होती है। सर्दियों में मिलने वाले हरे और हल्के पीले रंग के अमरूद कब्ज और बवासीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सुबह अमरूद खाने से मिनटों में पेट साफ हो जाता है। अमरूद पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छा फल माना जाता है। अगर आप हर रोज 1 अमरूद खाते हैं तो कब्ज की समस्या हमेशा दूर रहेगी। फाइबर से भरपूर अमरूद बवासीर के लिए सबसे कारगर फल माना जाता है।

कब्ज के लिए सबसे फायदेमंद फल कौन सा है?

दिन में किसी भी समय एक पका हुआ अमरूद खाएं। आप अमरूद पर थोड़ा सा काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं। इससे अमरूद का स्वाद बहुत बढ़ जाता है। अमरूद को पाचक माना जाता है। इसलिए जिन लोगों का पेट साफ नहीं रहता उन्हें अमरूद खाना चाहिए। थोड़ा पका हुआ अमरूद खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

अमरूद खाने के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि अमरूद में सेब से भी ज्यादा गुण होते हैं। सर्दियों में अमरूद सबसे फायदेमंद फल माना जाता है। अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आयरन की कमी होने पर अमरूद का सेवन करना चाहिए। अमरूद में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। कैलोरी में कम होने के कारण अमरूद वजन घटाने में भी मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अमरूद काफी फायदेमंद फल माना जाता है।(लेख मीडिया आधारित है।)

(For more news apart from Eat this green fruit during constipation News In Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

Tags: fruit

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM

हत्यारे सज्जन कुमार को चौक पर फाँसी दो, आजीवन कारावास तो बहुत कम

01 Mar 2025 5:36 PM

धाकड़ पुलिस अधिकारी की नशा तस्करों को सीधी चेतावनी, अब गांव में घुसकर दिखाएं | Punjab Against Drugs

28 Feb 2025 5:27 PM

बवासीर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ पहली स्टेज से आखिरी स्टेज तक कैसे पहुँचती हैं?

28 Feb 2025 5:24 PM

महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई करने वाले Sarpanch के पास आया CM Bhagwant Mann का फोन | Punjab Drugs Action

28 Feb 2025 5:23 PM