Health Tips: कैसे बनाए लस्सी, इसके क्या है स्वास्थ्य लाभ, जानें सब यहां...

खबरे |

खबरे |

Health Tips: कैसे बनाए लस्सी, इसके क्या है स्वास्थ्य लाभ, जानें सब यहां...
Published : Mar 15, 2024, 7:42 pm IST
Updated : Mar 15, 2024, 7:42 pm IST
SHARE ARTICLE
How to make Lassi, what are its health benefits, know everything here
How to make Lassi, what are its health benefits, know everything here

मक्खन निकालने पर लस्सी अलग हो जाती है। जिसे पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Health Tips:गर्मी का मौसम आ रहा है। इस मौसम में लस्सी पीना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन अगर इसका स्वाद लाजवाब न हो तो आप इसे कभी पीना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन आज हम आपको बताएँगे की ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है, लेकिन अगर लस्सी पीने के बाद भी पाचन क्रिया ठीक नहीं होती है तो समझ लें कि आप गलत तरीके से बनी लस्सी का सेवन कर रहे हैं। तो चलिए जानते है की इसे कैसे बनाए, फिर जानते है इसके स्वास्थ्य लाभ,..

लस्सी बनाने का सही तरीका

लस्सी बनाने के लिए दही को मथकर छाछ निकाल लेते हैं। मक्खन निकालने पर लस्सी अलग हो जाती है। जिसे पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

लस्सी में होते हैं ये पोषक तत्व

लस्सी में विभिन्न विटामिन, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, अच्छे बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम होते हैं। जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर रोजाना लस्सी का सेवन किया जाए तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

अगर रोजाना लस्सी का सेवन किया जाए तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

एसिडिटी से मिलेगी राहत

अगर आप एसिडिटी और गैस बनने की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोजाना अच्छे से बनी हुई लस्सी पीना शुरू कर दें। यह लस्सी एसिडिटी से राहत दिलाती है। लस्सी अपच और सूजन में भी फायदेमंद है।

आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

लस्सी पेट के स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। इसे पीने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

मुंह का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है

लस्सी में फास्फोरस और कैल्शियम होता है। इससे दांतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके अलावा लस्सी मसूड़ों की सूजन को कम करने में भी उपयोगी है।

डिटॉक्स ड्रिंक

लस्सी का सेवन डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी किया जा सकता है। यह लिवर को साफ करता है और विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। लस्सी के गुण बढ़ाने के लिए इसमें भुना हुआ जीरा और पुदीना भी मिलाया जा सकता है।

हालाँकि, कुछ लोगों को नियमित रूप से लस्सी पीने से बचना चाहिए। अगर आप रोजाना लस्सी पीना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूरी लें क्योंकि किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल भी कभी कभी खराब होता है।

(For more news apart from How to make Lassi, what are its health benefits, know everything here news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM