हार्ट अटैक से पहले महिलाओं और पुरुषों में दिखते हैं अलग-अलग संकेत : अध्ययन

खबरे |

खबरे |

हार्ट अटैक से पहले महिलाओं और पुरुषों में दिखते हैं अलग-अलग संकेत : अध्ययन
Published : Aug 28, 2023, 4:59 pm IST
Updated : Aug 28, 2023, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Women and men see different symptoms before sudden cardiac arrest: Study
Women and men see different symptoms before sudden cardiac arrest: Study

दोनों लिंगों के कुछ छोटे उपसमूहों के लोगों में धड़कन तेज होने और बुखार आने जैसे लक्षण भी देखे गए।

New Delhi: ‘द लांसेट डिजिटल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित नये अध्ययन में दावा किया गया है कि लोग अचानक दिल का दौरा पड़ने से पहले कुछ चेताने वाले लक्षणों का सामना करते हैं जो महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं।

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित केडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर के स्मिट हार्ट इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में सामने आया कि महिलाओं को अचानक हृदयाघात से पहले सामान्य तौर पर सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वहीं पुरुषों को सीने में दर्द की शिकायत होती है। दोनों लिंगों के कुछ छोटे उपसमूहों के लोगों में धड़कन तेज होने और बुखार आने जैसे लक्षण भी देखे गए।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि आकस्मिक दिल के दौरे के शिकार हुए लोगों को हृदयगति रुकने से 24 घंटे पहले सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और धड़कन अनियमित होने जैसे लक्षणों में से कम से कम एक का सामना करना पड़ा।

अध्ययन में कहा गया है कि इस तरह की चेतावनियों को समझकर आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत वाले लोगों की आकस्मिक मृत्यु को टाला जा सकता है। अध्ययन के लेखक सुमित चुघ ने कहा, ‘‘हमारे निष्कर्ष अचानक हृदयाघात को रोकने के लिए नये प्रतिमान तय कर सकते हैं।’’ अध्ययन के अनुसार अस्पताल से बाहर अचानक से दिल का दौरा पड़ने के 90 प्रतिशत मामलों में रोगी की जान चली जाती है और इसलिए बेहतर पूर्वानुमान तथा इस स्थिति की रोकथाम की तत्काल जरूरत है।

अनुसंधानकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए अमेरिका के दो समुदाय आधारित अध्ययनों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। दोनों ही अध्ययन चुघ ने किये थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM