कपल ने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ शुरू किया "समोसा बिजनेस " , एक दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Published : Mar 15, 2023, 7:05 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 7:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Couple left the job of multinational company and started
Couple left the job of multinational company and started "Samosa Business",

कपल ने अपनी हाई पेड सैलरी की जॉब छोड़कर खुद का समोसे का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया था.

New Delhi: आज कल कई ऐसे लोग है जो नौकरी को छोड़ व्यापर में आ रहे है। लोग व्यापर में अपना भविष्य काफी सुरक्षित देखते है। व्यापर में लोग खाने -पीने के चीज का व्यापर करना ज्यादा पसंद करते है क्योंकि यह एक ऐसा बिजनेस है जो कभी ठप नहीं हो सकता है।  भारत में  लोग खाने -पीने के शौकीन भी बहुत ज्यादा है और भारत में समोसा एक ऐसा स्नैक्स (Indian Snack)  है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. तो अब एक कपल ने इसी समोसे का बिजनेस शुरू कर दिया है।  बेंगलुरु के रहने वाले निधि सिंह और उनके पति शिखर वीर सिंह ने अपनी मल्टीनेशनल कंपनी की हाई पेड जॉब छोड़कर समोसे का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. इस फैसले ने कपल की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज यह कपल हर दिन 12 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर रहा है.

बता दें कि कपल बेंगलुरु के स्टार्टअप कंपनी में काम करते थे, मगर एक दिन कपल ने अपनी हाई पेड सैलरी वाली जॉब को छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। इस फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी है। कपल ने समोसे को कई नई तरीके से पेश किया है. निधि और शिखर के मुताबिक बटर चिकन समोसा और कढ़ाई पनीर समोसा उनके सबसे ज्यादा बिकने वाले समोसे की वैरायटी है. 

निधि सिंह और शिखर वीर सिंह नाम के इस कपल ने साल 2015 में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और अगले साल बेंगलुरु में उन्होंने 'Samosa Singh' के नाम से अपनी दुकान शुरू की. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुकान पर हर महीने 30,000 समोसे बिकते हैं और इनका टर्नओवर 45 करोड़ रुपये है, यानी हर दिन 12 लाख रुपये की कमाई होती है. आज के समय में निधि और शिखर का 'समोसा सिंह'  एक बेहद पॉपुलर समोसा ब्रांड बन चुका है. 
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM