![Historian Vikram Sampat's new book introduces unheard stories of heroes and heroines Historian Vikram Sampat's new book introduces unheard stories of heroes and heroines](/cover/prev/gh8qpseh4ro2kf99ajgv6ld7s3-20221113113847.Medi.jpeg)
इतिहासकार विक्रम संपत ने अपनी नई किताब में भारत के विभिन्न दौर के 15 गुमनाम नायक और नायिकाओं के साहस और बहादुरी की कहानियों को पेश किया है।
नई दिल्ली ; इतिहासकार विक्रम संपत ने अपनी नई किताब में भारत के विभिन्न दौर के 15 गुमनाम नायक और नायिकाओं के साहस और बहादुरी की कहानियों को पेश किया है।
‘‘ब्रेवहार्ट्स ऑफ भारत : विगनेट्स फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री’’ उन नायकों की कहानियों से रूबरू कराती है, जिन्होंने अपनी परंपरा और संस्कृति को बरकरार रखने के लिए संघर्ष किया। ऐसे नायक-नायिकाओं में राजर्षि भाग्यचंद्र जय सिंह (मणिपुर), ललित आदित्य (कश्मीर), चांद बीबी (अहमदनगर) और लचित बरफुकन (असम) शामिल हैं।
इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन इंडिया ने किया है।
पुस्तक में बेगम हजरत महल (अवध), रानी अबक्का चौटा (उल्लाल), मार्तंड वर्मा (त्रावणकोर), रानी रुद्रमा देवी (वारंगल), रानी नायकी देवी (गुजरात) और बंदा सिंह बहादुर के बारे में भी बात की गई है, जो न केवल बेखौफ होकर युद्ध के मैदान में कूद गए, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी आशा की लौ को जलाए रखा।.
संपत ने कहा कि मौजूदा लोकप्रिय भारतीय इतिहास लेखन में एक बड़ी खामी यह है कि इसका झुकाव दिल्ली की ओर बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही इतिहास देश की आने वाली पीढ़ियों को स्कूलों और कॉलेज में पढ़ाया जाता है।.