इस दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन क्या क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।
Dhanteras 2025: धनतेरस हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। यह दिवाली के पर्व की शुरुआत का दिन है, और इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन को धन और समृद्धि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। (Essential Items To Buy On This Auspicious Festival For Good Luck news in hindi )
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार की दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर, रविवार की दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा. यानी उदयातिथि के अनुसार 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
पंचांग के मुताबिक, धनतेरस का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा और उस मुहूर्त का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे समाप्त होगा. इस दिन कई सारे शुभ कार्यों और अनुष्ठान किए जाते हैं। वहीं, इस दिन कुछ शुभ चीजें खरीदना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए।
धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें
- चांदी के बर्तन या आभूषण
चांदी की खरीदारी धन और समृद्धि के लिए शुभ मानी जाती है।
- सोने के आभूषण
धनतेरस के दिन सोना खरीदना भी धन और वैभव का प्रतीक है।
- धन और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें
धनतेरस के दिन धन और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें जैसे कि धनिया के बीज, जो समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभ माने जाते हैं।
- दीप और मोमबत्तियां
धनतेरस के दिन रोशनी का प्रतीक हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।
- बर्तन और घरेलू सामान
धनतेरस के दिन नए बर्तन और घरेलू सामान खरीदना भी शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर क्या ना खरीदें
लोहा और स्टील के बर्तन
इन धातुओं की खरीदारी अशुभ मानी जा सकती है, इसलिए इससे बचना बेहतर है।
काले रंग की चीजें
काला रंग अक्सर अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए।
टूटे या खराब सामान
धनतेरस पर नया और साफ-सुथरा सामान खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए टूटे या खराब सामान से बचना चाहिए।
इन बातों का ध्यान रखकर आप धनतेरस का त्योहार शुभ और सुखद बना सकते हैं।
(For more news apart from Essential Items To Buy On This Auspicious Festival For Good Luck news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)