Nepali Female Climber: नेपाली मूल की महिला पर्वतरोही ने किया कमाल, सबसे कम समय में एवरेस्ट पर चढ़ने का बनाया रिकॉर्ड

खबरे |

खबरे |

Nepali Female Climber: नेपाली मूल की महिला पर्वतरोही ने किया कमाल, सबसे कम समय में एवरेस्ट पर चढ़ने का बनाया रिकॉर्ड
Published : May 24, 2024, 10:22 am IST
Updated : May 24, 2024, 10:22 am IST
SHARE ARTICLE
 Nepali Female Climber Phunjo Lama made record of climbing Everest in the shortest time  News in hindi
Nepali Female Climber Phunjo Lama made record of climbing Everest in the shortest time News in hindi

गोरखा की फुंजो लामा बृहस्पतिवार सुबह छह बजकर 23 मिनट पर 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ गईं

Nepali Female Climber:  नेपाली मूल की एक महिला पर्वतारोही ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम  किया है.  महिला पर्वतारोही 15 घंटे से भी कम समय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है और ऐसा करने वाली वो पहली महिला पर्वतरोही बन गई हैं।

पर्यटन विभाग के सूत्रों के अनुसार, गोरखा की फुंजो लामा बृहस्पतिवार सुबह छह बजकर 23 मिनट पर 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ गईं और महिला पर्वतरोहियों में सबसे तेज एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, लामा ने बुधवार को अपराह्न तीन बजकर 52 मिनट पर आधार शिविर से चढ़ाई शुरू की और बृहस्पतिवार सुबह छह बजकर 23 मिनट पर चोटी पर चढ़ गईं। वह आधार शिविर से 14 घंटे 31 मिनट में चोटी पर पहुंचीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Phunjo_lama (@phunjo)

Ambala Accident News: अंबाला में ट्रक और मिनीबस की टक्कर, सात लोगों की मौत, 20 घायल

लामा ने हांगकांग की पर्वतारोही का तोड़ा रिकॉर्ड 

बता दे कि फुंजो लामा ने हांगकांग की एडा त्सांग यिन-हंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो 2021 में 25 घंटे और 50 मिनट में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थीं।

जानकारी दे दे कि इससे पहले नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बुधवार को 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके इतिहास रचा था। शेरपा ने 10 दिन पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 

(For more news apart from Nepali Female mountaineer made record of climbing Everest in the shortest time  News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Mansa की बर्खास्त Police Lady Constable के साथी सोनू की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

16 Apr 2025 5:59 PM

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM