Surya Grahan 2025: कल है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं
Surya Grahan 2025: कल है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं
Published : Sep 20, 2025, 6:28 pm IST
Updated : Sep 20, 2025, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Tomorrow is the last solar eclipse of the year news in hindi
Tomorrow is the last solar eclipse of the year news in hindi

सूतक काल आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10:59 बजे से शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 3:23 बजे तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे और 24 मिनट होगी। ग्रहण का चरम समय 22 सितंबर को रात 1:11 बजे होगा।

सूतक काल और धार्मिक महत्व
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए लोग अपने धार्मिक कार्य सामान्य रूप से कर सकेंगे।

कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025 Date Time)

भारतीय समयानुसार, 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 23 मिनट रहने वाली है।

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
 साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण दक्षिणी गोलार्ध के कई हिस्सों में दिखेगा, जिसमें अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड और अफ्रीका के कई हिस्से शामिल होंगे।

सूर्य ग्रहण की सावधानियां 
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियों बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान मंत्र जाप और ध्यान करने से ग्रहण के दोष कम होते हैं।ग्रहण के दौरान कुंडली के अशुभ योगों को भी समाप्त किया जा सकता है। विशेषकर ऐसे योग जो राहु, केतु या सूर्य से संबंध रखते हों।सूर्य ग्रहण के बाद किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करना भी उत्तम माना गया है। ग्रहण के बाद अन्न, वस्त्र और धन का दान करने की भी परंपरा है।

(For more news apart from Tomorrow is the last solar eclipse of the year news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM