Dhanteras News: धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से होती है आरोग्य की प्राप्ति

खबरे |

खबरे |

Dhanteras News: धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से होती है आरोग्य की प्राप्ति
Published : Oct 29, 2024, 10:42 am IST
Updated : Oct 29, 2024, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
Worshiping Lord Dhanvantari on Dhanteras brings health News In Hindi
Worshiping Lord Dhanvantari on Dhanteras brings health News In Hindi

जैन धर्म में इस दिन को ध्यान तेरस भी कहते हैं क्योंकि इसी दिन भगवान महावीर ध्यान में गए थे

Dhanteras News In Hindi : देवासुर संग्राम में जब दानवों ने देवताओं को आहत कर दिया, तब देवताओं को अमृत पिलाने की इच्छा से भगवान धन्वंतरि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस तिथि को धनतेरस या धन त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है।

इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कलश आदि बर्तन खरीदने की परम्परा

इस दिन कलश आदि बर्तन खरीदने की परम्परा है, ताकि उन बर्तनों में अमृत सदा भरा रहे। लोक मान्यता अनुसार इस दिन धन (वस्तु) खरीदने पर तेरह गुणा वृद्धि होती है। भगवान धन्वंतरि देवताओं के चिकित्सक माने जाते हैं, इसलिए चिकित्सकों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन सोने-चांदी का कोई भी सामान या लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाले सिक्के खरीदने फलदायी माने जाते हैं। इस दिन श्रीयंत्र, चावल, झाड़, गोमत्री चक्र खरीदना फलदायी होता है।

धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत

जैन धर्म में इस दिन को ध्यान तेरस भी कहते हैं क्योंकि इसी दिन भगवान महावीर ध्यान में गए थे और तीन दिन बाद दीपावली के दिन निर्वाण को प्राप्त हुए थे। धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत हो जाती है। पहले धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा फिर भैया दूज मनाया जाता है। अच्छे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस फूल, मेवा-मिठाई, भोग के लिए प्रसाद और सात धान्यों को पूजा में रखा जाता है, साथ ही गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जी, चावल, मसूर। पहले भगवान गणेश फिर भगवान धन्वंतरि की पूजा करनी चाहिए।

चांदी के बर्तन या सोने के जेवर खरीदें।

इस दिन प्रातः प्रवेश स्थल व द्वार को धो दें और रंगोली बनाएं, वंदनवार, बिजली की झालर लगाएं। घर का कूड़ा-कर्कट, अखबारों की रद्दी, टूटा-फूटा सामान, पुरानी बंद इलैक्ट्रानिक चीजें बेच दें। जाले साफ करें। ऑफिस व घर साफ करें। अपने शरीर की सफाई करें। तेल उबटन लगाएं। बर्तन बदल कर नए लें। चांदी के बर्तन या सोने के जेवर खरीदें। बाजार से नया बर्तन घर में खाली न लाएं, उसमें मिष्ठान या फल भर के लाएं। नया वाहन या घर की कोई दीर्घ समय तक इस्तेमाल की जाने वाली नई चीज लें। खील- बताशे आज ही खरीदें।

(For more news apart from Worshiping Lord Dhanvantari on Dhanteras brings health News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: dhanteras

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM