कर्नाटक में अवैध शराब, नकदी प्रवाह रोकने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने 45 जांच चौकियां की स्थापित

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक में अवैध शराब, नकदी प्रवाह रोकने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने 45 जांच चौकियां की स्थापित
Published : May 1, 2023, 7:00 pm IST
Updated : May 1, 2023, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा।

अमरावती : चुनावी राज्य कर्नाटक में अवैध शराब और नकदी का प्रवाह रोकने के लिए पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने सीमावर्ती जिलों में 45 जांच चौकियां स्थापित की हैं। मुख्य सचिव के एस जवाहर रेड्डी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जांच चौकियों पर पुलिस, आबकारी, वाणिज्यिक कर, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे।

मुख्य सचिव ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘पहले से ही 3,008 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), 90 मिलीलीटर शराब के डिब्बों के 444 टेट्रा पैक और ढाई किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है।’’ आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया जिसका उद्देश्य कर्नाटक में अवैध नकदी और शराब आदि की सीमावर्ती जिलों से तस्करी को रोकना था। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।

बैठक के केंद्र में कर्नाटक में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल शराब, नकदी और अन्य सामग्री के प्रवाह को रोकना था। कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा।

राज्य सरकार ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और अन्य निर्वाचन आयुक्तों ने संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।’’

बयान के मुताबिक आंध्र प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव के. एस. जवाहर रेड्डी, पुलिस महानिदेशक के. वी. राजेंद्रनाथ रेड्डी, निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, विशेष मुख्य सचिव रजत भार्गव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM