Building Collapsed: भिवंडी में ढही इमारत के मलबे से दो और शव बरामद

खबरे |

खबरे |

Building Collapsed: भिवंडी में ढही इमारत के मलबे से दो और शव बरामद
Published : May 1, 2023, 11:43 am IST
Updated : May 1, 2023, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार- PTI
फोटो साभार- PTI

यहां पर एक 2 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी।

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में दो मंजिला इमारत गिरने की घटना में सोमवार को मलबे से दो और शव निकाले जाने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने का काम तीसरे दिन भी जारी है।

मनकोली के वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत शनिवार को अपराह्न करीब पौने दो बजे ढह गई थी। इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर गोदाम थे, जबकि ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे। रविवार तक मलबे से छह शव निकाले गए थे।

भिवंडी के तहसीलदार आदिक पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ के बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के दलों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर सोमवार सुबह छह बजे से सात बजे के बीच दो और शव बरामद किए जिनकी पहचान दिनेश तिवारी (34) तथा अशोक कुमार मिश्रा (32) के रूप में की गयी है।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि बचाव अभियान तथा मलबा हटाने का काम अभी जारी है। उन्होंने बताया कि यह इमारत एक लोकप्रिय खाद्य उत्पाद कंपनी की थी।

भिवंडी के उपमंडलीय अधिकारी अमित सनाप ने बताया कि बचावकर्ता बहुत सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि वे मलबे में किसी जीवित के फंसे होने की संभावना को भी ध्यान में रख रहे हैं और उन्हें यह भी सुनिश्चित करना है कि बचाव कार्य में इस्तेमाल की जा रही मशीनों से उन्हें नुकसान न पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह बरामद हुए दो शव पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के मालिक इंद्रपाल पाटिल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

रविवार को सुनील पिसाल (38) नामक एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया था तथा भिवंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने रविवार को अपने जन्मदिन पर नया जीवन देने के लिए एनडीआरएफ तथा टीडीआरएफ का आभार व्यक्त किया।

एक निकाय अधिकारी के अनुसार, यह इमारत करीब 10 साल पुरानी थी और ऐसी आशंका है कि यह इमारत छत पर लगे एक मोबाइल टावर का भार सहन नहीं कर पायी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार देर रात दुर्घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM