Maharastra News: पुणे में तीन दुकानों में विस्फोट के बाद लगी आग, दो घायल

खबरे |

खबरे |

Maharastra News: पुणे में तीन दुकानों में विस्फोट के बाद लगी आग, दो घायल
Published : May 1, 2023, 11:25 am IST
Updated : May 1, 2023, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
(प्रतिकात्मक फोटो)
(प्रतिकात्मक फोटो)

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। 

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में रविवार देर रात दो मंजिला इमारत में स्थित तीन दुकानों में आग लगने के बाद विस्फोट हुए जिसमें दो लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि दुकानों के शटर और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयीं, वहीं काफी सामान बाहर आ गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे-सतारा रोड पर रसोई का सामान और मोबाइल फोन बेचने वाली तीन दुकानों में भयावह आग लग गयी। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को रविवार देर रात करीब 2:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। छह दमकल वाहन और दो पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए।’’

अधिकारी के अनुसार घटना में एक दुकानदार एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये, वहीं एक दो-पहिया वाहन पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि आग पर सुबह करीब 4:30 बजे तक काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। 

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM