राजस्थान: पिकअप और बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

राजस्थान: पिकअप और बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत
Published : May 1, 2023, 6:55 pm IST
Updated : May 1, 2023, 6:55 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.

जयपुर: जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय बाइक चला रहा जगदीश प्रसाद शर्मा (48), शालिनी अग्रवाल (23) नामक युवती को जामडोली से गांधी नगर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। उन्होंने बताया कि बर्फ खाना चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

थानाधिकारी (दुर्घटना थाना पूर्व) धनराज ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिये सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल शालिनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।. धनराज ने बताया कि मामले में प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM